ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली एयरपोर्ट पर RBI के फर्जी दस्तावेज के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने चेन्नई जा रहे तीन यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया। इनके पास आरबीआई के फर्जी दस्तावेज मिले हैं। सीआईएसएफ अधिकारियों ने आरोपियों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया है।

सीआईएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) हरि किशन ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट के टर्मिनल संख्या तीन पर शुक्रवार शाम सुरक्षा जांच के दौरान एक बैग में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लोगो व गवर्नर शक्तिकांत दास के नाम वाले फर्जी दस्तावेज देखे।

जब यात्रियों से उन दस्तावेज के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोपियों ने एएसआई हरि किशन को उन्हें छोड़ने के एवज में तीन लाख रुपये की रिश्वत देने की पेशकश की। एएसआई ने उन्हें फटकार लगाई और वरिष्ठों को सूचित किया।

तीन यात्रियों को सीआईएसएफ के कर्मियों ने हिरासत में ले लिया। यात्रियों की पहचान चेन्नई निवासी राहुल, अब्दुल इरफान और अर्पुधराज के रूप में हुई है। तीनों चेन्नई जाने के लिए एयरपोर्ट आए थे। सीआईएसएफ अधिकारियों ने यात्रियों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।

सीआईएसएफ के महानिदेशक ने आरोपियों को पकड़ने वाले एएसआई हरि किशन को इनाम देने की घोषणा की है। उधर पुलिस ने आरोपी यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की तो पता चला कि राहुल की चेन्नई में गहने की दुकान है। चेन्नई में उसे एक व्यक्ति मिला था, जिसने बताया कि उसे एक कंपनी से 8 हजार करोड़ रुपये मिलने हैं।

अगर वह बैंक खाता मुहैया करवाता है तो वह उसे आरबीआई से कागजात दिलवा देगा। साथ ही, आने के बाद उसमें से कमीशन देगा। उसकी बातों में आकर राहुल उसके बताए अनुसार दो सहयोगी के साथ दिल्ली आ गया। कनॉट प्लेस में एक शख्स ने उसे आरबीआई के कागजात दिए।

इसे लेकर वह चेन्नई में उस व्यक्ति को देने जा रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनके पास आरोपी का मोबाइल नंबर है। पुलिस पकड़े गए यात्रियों के जरिए धंधे से जुड़े आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस कनॉट प्लेस के उस जगह की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले रही है, जहां आरोपी ने यात्रियों के फर्जी कागजात सौंपे थे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.