ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 अरब नेताओं ने जेरुसलेम और वेस्ट बैंक में इजराइली कार्रवाई की निंदा की

इस्लामाबाद । अरब और इस्लामी देशों के कई नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों ने यरुशलम और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजराइल की हालिया कार्रवाई की निंदा की। इन क्षेत्रों में हाल के दिनों में इजराइल और फलस्तीनियों के बीच हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। काहिरा में आयोजित बैठक की मेजबानी अरब लीग ने की थी और इसमें मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय और फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ-साथ कई विदेश मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया था। बैठक में वक्ताओं ने यरुशलम और वेस्ट बैंक में घरों को ढहाये जाने और बस्तियों के विस्तार सहित इजराइल की एकतरफा कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने इजराइल के अधिकारियों द्वारा शहर के विवादित पवित्र धर्मस्थल की यात्रा किये जाने की भी निंदा की। यह स्थल यहूदियों और मुसलमानों दोनों के लिए पवित्र माना जाता है और इस तरह की यात्रा अक्सर इजराइल और फलस्तीन के बीच अशांति का मुख्य केंद्र रहा है। हालांकि, इज़राइल की सरकार की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। अल-सिसी ने संबंधित स्थल की यथास्थिति में बदलाव के लिए किसी भी इजराइली कार्रवाई के गंभीर नतीजों की चेतावनी देते हुए कहा कि ये घटनाएं इजराइल-फलस्तीनी संघर्ष को निपटाने के लिए भविष्य की वार्ता को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेंगी। फ़लस्तीनी राष्ट्रपति अब्बास ने कहा कि उनका प्रशासन संयुक्त राष्ट्र और इसकी एजेंसियों का सहारा लेगा। उन्होंने कहा ‎कि फलस्तीन सरकार अपने लोगों के वैध अधिकारों की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय अदालतों और संगठनों का दरवाजा खटखटाना जारी रखेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.