ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देश में ही होगा आईपीएल टूर्नामेंट  : गांगुली

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों का आयोजन देश में ही हो। गांगुली ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के मामले अब कम हो रहे हैं, इसलिए अब इस टी20 लीग के आयोजन में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिये। वहीं कुछ समय पहले तक संक्रमण अधिक था , इसलिए कहा जा रहा था कि इस बार भी इसका आयोजन यूएई या किसी अन्य देश में हो सकता है। बहरहाल अब उन सभी अटकलों पर विराम लग गया है। गांगुली ने कहा, ‘इस साल टी20 लीग का आयोजन भारत में ही किया जाएगा। साथ ही कहा कि मुंबई और पुणे में मैचों के आयोजन की योजना है हालांकि अभी नॉकआउट मैचों के स्थल पर फैसला नहीं हुआ है। यह भी हो सकता है कि नॉकआउट मुकाबले अहमदाबाद में खेले जाएंगे। गांगुली ने यह भी कहा है कि आईपीएल 2022 के प्लेऑफ के दौरान इस साल महिला आईपीएल का भी आयोजन होगा।  उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बड़े पैमाने पर यह आयोजन होगा। मालूम हो कि अभी महिला टी20 चैलेंज में सिर्फ 3 टीमें उतरती हैं और उनके बीच 4 मुकाबले होते हैं। पुरुष टीमों के आईपीएल में इस बार 8 की जगह 10 टीमें रहेंगी और इसके लिए मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलूर में आयोजित की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.