ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तांबे के बर्तनों के साथ 11 चोरों को किया गिरफ्तार

गुवाहाटी | असम पुलिस ने 11 चोरों को पकड़ने के साथ बड़ी संख्या में तांबे के बर्तन बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, बिश्वनाथ थाने में दर्ज एक मामले के आधार पर पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाकर विभिन्न इलाकों से 11 चोरों को गिरफ्तार किया।बिश्वनाथ थाने के पुलिस अधिकारी एस हजोवारी ने कहा कि हमने कुल 11 चोरों को पकड़ा है और उनके पास से बड़ी संख्या में तांबे के बर्तन बरामद किए हैं। उनमें से कुछ नाबालिग हैं और हम उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करेंगे। 18 साल से ऊपर के अन्य आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।असम राइफल्स की 23 सेक्टर सेरचिप बटालियन ने बीते सोमवार को मेलबुक क्रॉसिंग, चम्फाई के सामान्य क्षेत्र में 3.51 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध सुपारी के 780 बैग बरामद किए। जब्त की गई खेप को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.