नगर निगम में सशक्त कमेटी की बैठक आयोजित
कटिहार। नगर निगम मेयर उषा देवी अग्रवाल के अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक नगर निगम कार्यालय में आहूत की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई एवं विभिन्न वादों की सड़क नाला एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य को लेकर निर्णय लिया गया। महापौर ने बताया कि जल्द नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न सड़कों का निर्माण कराया जाएगा जिससे लोगों को आप ग्रुप में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा चुनाव के वक्त भी विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों एवं नालों की समस्याओं से अवगत हुई थी। सभी सड़कों का निर्माण नगर निगम के द्वारा जल्द कराया जाएगा बाजार के विभिन्न चौक चौराहों पर शौचालय का निर्माण कर लेने से आने जाने वाले महिलाओं एवं लोगों को जो विभिन्न क्षेत्रों से बाजार करने शहर आते थे।उनको अब शौचालय का निर्माण हो जाने से कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बैठक में नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति की सभी सदस्य गण मौजूद रहे।