ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महादेव मंदिर से निकाली कलश यात्रा

कटिहार। सार्वजनिक नीलकंठ महादेव मंदिर हवाई अड्डा से कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 500 से भी अधिक कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश शोभायात्रा महादेव मंदिर से निकलकर शरीफगंज, भोलावासा होते हुए कोसी घाट पहुंची जहां सभी कन्याओं द्वारा कलश में जल भरकर शिव मंदिर पहुंची जहां कलश स्थापित किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। बताते चलें की शुक्रवार से 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा हैं। जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मौजूद चंद्रिका प्रसाद यादव ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में जहां अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है वहीं आज कलश शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। इस दौरान अध्यक्ष राधामोहन यादव, सचिव संजीव सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश पोद्दार, चंद्रिका प्रसाद यादव, रंजीत चौधरी, शिवम यादव, पवन यादव, सौरभ मालाकार, मुलायम यादव, रमेश यादव, अजय सिंह, राजू पांडे, चंदन यादव, सौरव यादव, गुड्डू यादव, सोनू यादव सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.