ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महागठबंधन के विशाल जनसभा में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता लेगें भाग: सुनील

कटिहार। महागठबंधन की ओर से 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया हैं। जिसको लेकर महागठबंधन के दलों द्वारा तैयारी काफी जोरों-शोर से की जा रही हैं। इसी क्रम में विशाल जनसभा की सफलता को लेकर महागठबंधन के सभी दलों का एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्णिया स्थित टाउन हॉल में आयोजित की गई। जिसमें कटिहार जिला कांग्रेस प्रभारी के तौर पर सुनील कुमार यादव भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर इस बैठक में हिस्सा लिया। कटिहार प्रभारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि विशाल जनसभा की सफलता को लेकर आज कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई है और 19 फरवरी रविवार को कटिहार में भी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें कांग्रेस के तमाम नेता कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे और जनसभा की सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा और रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विशाल जनसभा की सफलता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर का भी कई निर्देश प्राप्त हुआ है उन्होंने कांग्रेस नेताओं को निर्देश दिया है कि कटिहार जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता,समर्थक के साथ-साथ आमजन से मिलकर इस जनसभा में भाग लेने की अपील करने का निर्देश दिया है। कटिहार प्रभारी सुनील कुमार यादव ने कहा कि यह आम सभा ऐतिहासिक होगी क्योंकि इस आमसभा के माध्यम से केंद्र सरकार के गलत नीतियों का उजागर किया जाएगा। इस बैठक में कदवा विधायक डॉक्टर शकील अहमद खान, प्राणपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तौकीर आलम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, रिंकू मिश्रा, सउद आलम सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.