ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कुत्ते को डंडे से बुरी तरह पीटने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ FIR दर्ज

पिछले साल जनवरी में जाफराबाद थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी द्वारा कुत्ते की डंडे से पिटाई करने के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने प्राथमिकी का आदेश दिया है।

महानगर दंडाधिकारी भरत अग्रवाल के कोर्ट ने आदेश में कहा कि प्राप्त एसीपी की रिपोर्ट देखने से प्रतीत होता है कि जांच ईमानदारी और निष्पक्ष तरीके से नहीं की गई थी। कोर्ट ने संबंधित डीसीपी को आदेश दिया है कि वह इस प्रकरण में स्वतंत्र इकाई से निष्पक्ष जांच कराना सुनिश्चित करें। अहिंसा फेलोशिप के डा. ऐशर जेसूडास ने पिछले वर्ष कड़कड़डूमा कोर्ट में शिकायत कर कुत्ते की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी करने की मांग की थी।

कोर्ट में दूसरी शिकायत निहारिका कश्यप की प्राप्त हुई थी। दोनों शिकायतों में बताया गया था कि जाफराबाद की गली नंबर-44 में 10 जनवरी 2022 को एएसआइ रविंद्र कुमार ने कुत्ते को डंडे से पीटा था। उस वक्त पुलिसकर्मी जाफराबाद थाने में तैनात था।

इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ था। एसीपी ने रिपोर्ट में कोर्ट को बताया गया कि एएसआइ उस दिन गश्त कर रहा था। जब वह जाफराबाद गली नंबर-44 व 48 के मोड़ पर पहुंचा तो अचानक सड़क पर बैठे कुत्ते ने उनके बाएं पैर पर काट लिया जिससे वह मोटरसाइकिल समेत गिर गए। एएसआइ ने आत्मरक्षा में डंडा कुत्ते को मार दिया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.