ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उग्रवादियों ने रांची में तालाब निर्माण में लगे तीन भारी वाहनों में लगाई आग

रांची | रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत साडम गांव में प्रतिबंधित संगठन टीपीसी के उग्रवादियों ने एक तालाब के निर्माण कार्य में लगे तीन भारी वाहनों को जला डाला। वारदात गुरुवार-शुक्रवार की देर रात की है।

बताया गया है कि उग्रवादियों ने तालाब का निर्माण करा रहे ठेकेदार से मोटी रकम की मांग की थी। ठेकेदार से कहा गया था कि रकम का भुगतान किए बगैर काम कराया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। भूमि संरक्षण विभाग की ओर से तालाब निर्माण की इस योजना का ठेका लेने से पहले भी ठेकेदार मनोज गुप्ता को उग्रवादी संगठन की ओर से धमकी दी गई थी। उन्होंने इसे लेकर थाने में लिखित शिकायत भी की थी।

तालाब निर्माण का काम शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद गुरुवार रात को हथियारबंद उग्रवादियों ने मौके पर धावा बोलकर वहां मौजूद मजदूरों और ठेकेदार के कर्मियों से मारपीट की और इसके बाद हाईवा और पोकलेन मशीन सहित तीन वाहनों में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.