ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन और लोकार्पण

भोपाल : गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को लाखों रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। विकास यात्रा प्रतिदिन गाँवों के साथ ही नगरीय क्षेत्र में भी निकाली जा रही हैं। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को 3 करोड़ रूपये से अधिक की राशि वितरित की। जिले में निकाली जा रही विकास यात्राओं में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जा रहा है।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने ग्राम बिड़ीनिया, चकबहादुरपुर और महाराजपुर में 15 लाख 55 हजार रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। ग्राम बिड़ीनिया, चकबहादुरपुर, महाराजपुर, निरावल और भवानीपुर में 21 लाख 30 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया गया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने नगरपालिका परिषद दतिया के वार्ड क्रमांक-15, 17 एवं 18 में नगर विकास यात्रा निकाल कर विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 130 हितग्राही को 3 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि का वितरण किया। उन्होंने पीएमएवाय के 15 नवीन आवेदन भी स्वीकृत किये। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में 7 स्व-सहायता समूहों को सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को भी हितलाभ वितरित किये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.