ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मधुरेंद्र ने रेत पर बनाई दुनियां की सबसे ऊंची भगवान शिव की शक्तिशाली प्रतिमा

महाशिवरात्रि के मौके पर यूक्रेन-रूस संघर्ष के बीच बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने गंगा तट पर रेत से भगवान शिव की 20 फिट ऊंची शक्तिशाली तस्वीर बनाकर वैश्विक शांति का दिया संदेश

मोतिहारी। महाशिवरात्रि पर सभी लोग अपने- अपने तरीके से भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने में लगे हैं। कहीं लोग कलश यात्रा निकाल रहे हैं तो कहीं बारात निकाली जा रही है। लोग भगवान शंकर और उनके दूत बन रहे हैं। वहीं महा शिवरात्रि के अवसर पर पूर्वी चंपारण जिले के बिजबनी घोड़ासहन निवासी प्रसिद्ध रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने गंगा तट पर एक टन बालू का उपयोग करके भगवान शिव की 20 फिट ऊंची एक सुंदर रेत कला बनाई हैं। और लिखा है ओम नमः शिवाय। महा शिवरात्रि 2023 की यह रेत कला न केवल सुंदर है बल्कि एक शक्तिशाली संदेश भी देती है – वैश्विक शांति का संदेश। मधुरेंद्र कुमार ने यूक्रेन-रूस संघर्ष के बीच इस महत्वपूर्ण संदेश को व्यक्त करने के लिए रेत कला का उपयोग किया, जिसने भारत सहित दुनिया को एक कठिन परीक्षा में डाल दिया है। सैंड आर्ट के कारीगर मधुरेंद्र ने बताया कि हम इस बार महाशिवरात्रि के अवसर पर दुनियां में पहली सबसे ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा को बनाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते भगवान शिव से विश्व शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। बता दें कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र के द्वारा बालु से निर्मित भगवान शिव की प्रतिम पूरी तरह जीवंत दिख रही है। ऐसा लग रहा है मानो भगवान शंकर अभी बोल उठेंगे। गौरवतलब हो कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार विभिन्न मौकों पर अपनी कला से लोगों को प्रेरित करते समाज को अपनी बेहतरीन कला से नया संदेश देते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.