ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गरीबों, शोषितों, पीड़ितों, अति पिछड़ा के मसीहा :जननायक कर्पूरी ठाकुर

मोतिहारी। जननायक कर्पूरी ठाकुर की 35 वीं पुण्यतिथि नाई संघ पूर्वी चंपारण के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में नगर थाना के समीप जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की स्थित प्रतिमा के पास मनाई गई। मौके पर जदयू पूर्वी चंपारण के मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर दिनेश चंद्र प्रसाद ने कहा स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व शिक्षक, गरीबों, शोषितों, पीड़ितों, अति पिछड़ों के मसीहा थे जननायक कर्पूरी ठाकुर। जदयू के प्रदेश सचिव अति पिछड़ा प्रकोष्ठ सुनील भूषण ठाकुर ने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों को हम सभी को अनुकरण करना चाहिए और उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। वरीय अधिवक्ता मोहन ठाकुर ने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर सन 1952 से लेकर 1988 तक कोई विधान सभा का चुनाव या लोकसभा का चुनाव कभी नहीं हारे। कर्पूरी ठाकुर ही थे जिन्होंने बिहार में पिछड़ा आरक्षण लागू कर पूरे भारत में पहला प्रदेश बनाए थे। जननायक कर्पूरी ठाकुर अपनी मां की मौत पर भोज नहीं दिया उस पैसे से गांव में स्कूल खोल दिए ऐसे थे कर्पूरी ठाकुर। आज बिहार ही नहीं पूरा देश जननायक के विचारों को आगे बढ़ा रहा है और देश को दिशा दे रहाहैं। बलिराम शर्मा ने कहा जननायक सादगी के प्रतीक थे। वे जब शिक्षा मंत्री थे तब उन्होंने अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म कर दी, बिहार के बच्चे अंग्रेजी में फेल होने के कारण मैट्रिक में फेल हो जाते थे। इस प्रकार उन्होंने बिहार के शोषितों, पीड़ितों के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।
मौके पर प्रदेश महासचिव दीपक पटेल, प्रदेश सचिव अमरिंदर सिंह, नाई संघ के अध्यक्ष सूर्य नारायण ठाकुर , वरिय अधिवक्ता मोहन ठाकुर, बलिराम शर्मा, सत्यनारायण ठाकुर , धीरज चंद्रवंशी, बृज मोहन गुप्ता , पवन ठाकुर, उमेश ठाकुर, चंद्र भूषण ठाकुर, आदि लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.