ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महागठबंधन की रैली को सफल बनाने के लिए युवा राजद की बैठक

कटिहार। महागठबंधन द्वारा प्रस्तावित विशाल आम सभा को सफल बनाने के लिए लगातार महागठबंधन से जुड़े दलों द्वारा तैयारी काफी जोर-शोर से की जा रही हैं। इसी क्रम में कटिहार में भी महागठबंधन से जुड़े दलों द्वारा रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए लगातार बैठक का सिलसिला जारी हैं। इसी क्रम में युवा राजद के कटिहार जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव के अध्यक्षता में युवा राजद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव एवं राज्यसभा सांसद डॉ०अहमद अशफाक करीम भी शामिल हुए। युवा राजद के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कहा कि पूर्णिया में आयोजित विशाल आमसभा से लोकसभा चुनाव का आगाज होगा साथ ही इस आमसभा के माध्यम से केंद्र सरकार के गलत नीतियों का उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विशाल जनसभा को लेकर युवाओं में भी काफी उत्साह है और यह जनसभा ऐतिहासिक होने वाला हैं। वही बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव एवं राज्यसभा सांसद ने कहा कि महागठबंधन की ओर से पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में जो विशाल जनसभा का आयोजन किया गया हैं इसको लेकर कोशी – सीमांचल के तमाम महागठबंधन से जुड़े नेता कार्यकर्ताओं समर्थकों के अलावा आम जनों में भी काफी हर्ष व्याप्त है और अभी से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस विशाल जनसभा में जन सैलाब उमड़ने वाला है। आज के बैठक के माध्यम से तमाम युवाओं को भी निर्देश दिया गया कि गांव-गांव तक पहुंचकर आम जनों से इस रैली में भाग लेने की अपील करें। मौके पर बरारी के पूर्व विधायक नीरज कुमार यादव, प्रमंडलीय प्रभारी विनोद श्रीवास्तव, राजद जिला अध्यक्ष अब्दुल गनी, मनिहारी मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी कुंदन यादव, राजन यादव, युवा प्रवक्ता अंबु यादव, प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल, हसन आरजू, मनोहर प्रसाद यादव, कन्हैया पासवान, वासूलाल, मिथुन यादव,दिलकश राजा, नवनीत यादव, चंद्रशेखर मंडल, करण कुमार, नकुल मेहता, सुमन वैद्य, वीरेंद्र महतो, शांतनु यादव, केशव कुमार, घनश्याम कुमार, पिंटू सिंह, नीलांबर वर्मा,वाहिद अंसारी, इरफान अंसारी, भोला पासवान, ललिता तिर्की, विनोद यादव, श्याम लाल यादव सहित बड़ी संख्या में राजद से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.