ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के योद्धा थे: सुनील

कटिहार। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि कांग्रेस नेताओं ने मनाते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेस नेता सुनील कुमार यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के योद्धा,गरीबों,शोषितों-पीड़ितों के नेता थे। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत हैं। कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति में भी सेवा भावना को प्रमुखता दी थी। वह सदा गरीबों के लिए लड़ते रहे। अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए वे जाने जाते थे। उनका जीवन लोगों के लिए आदर्श से कम नहीं। सुनील कुमार यादव ने मौजूद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से जननायक कर्पूरी ठाकुर के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर हमेशा दबे,कुचले, शोषित,पीड़ित व सर्वहारा समाज की आवाज थें आज उनके पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन हैं। उन्होंने कहा कि जन नायक करपुरी ठाकुर गरीब-दबे कुचले व पिछड़ों के हित के लिए ताउम्र संघर्ष किया। आज हम सभी को उनके बताए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है। युवा अध्यक्ष मनी पासवान ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर हमेशा दबे, कुचले, शोषित, पिड़ीत व सर्वहारा समाज की आवाज थे। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी उनके बताए गए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हैं। मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता सतीश ठाकुर, कांग्रेस नेता संजय सिंह, राज आनंद ,राजेश रंजन मिश्रा, युवा अध्यक्ष मनी पासवान, प्रदेश महासचिव मोहम्मद इश्तियाक आलम, सोनू राय, सौरव सिन्हा, रंजीत रजक, आलोक कुमार सहित बड़ी संख्या में महागठबंधन से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.