ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं विकास यात्राएँ : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास यात्राएँ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं। विकास यात्राएँ लोकार्पण, शिलान्यास के साथ हितग्राहियों को लाभ देने, नए हितग्राहियों को जोड़ने और जो जरूरतमंद हैं, उनकी आवश्यकताएँ पूरी करने का सशक्त माध्यम बनी हैं। लगभग 3 लाख 74 हजार 751 आवेदनों पर स्वीकृति दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिलों में हो रहे नवाचारों से यात्राएँ उद्देश्यपूर्ण बनी हैं। नवाचारों में अलीराजपुर में मोतियाबिंद के इलाज के लिए वयोवृद्धों की शासकीय सहायता से सर्जरी और आवश्यक उपकरण लगवाने का कार्य शुरू किया गया है। आगर-मालवा में समग्र कार्ड बनाने और घुम्मकड़, अर्द्ध घुम्मकड़ तथा विमुक्त जाति के भाई-बहनों को शासकीय योजनाओं का लाभ देने और मदद उपलब्ध कराने का अभियान जारी है। कटनी में कुपोषित बच्चों को गोद लेकर उनको फूड किट देना, सतना में शहीदों के परिजन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन एवं वाटर हेल्थकार्ड का वितरण और दतिया में नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए कचरे पर चर्चा अभियान चलाया जा रहा है। इसमें थ्री-आर रिड्यूज-री-यूज और रिसाईकिल गतिविधियों संबंधी चर्चा, समझाइश और प्रशिक्षण देने का काम जारी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्म-निर्भर भारत के निर्माण का आहवान किया है। इस दिशा में हम निरंतर प्रगति कर रहे हैं। विश्व में भारत ने ऐसा स्थान प्राप्त कर लिया है जहाँ अमरिका से लेकर रूस तक बिना भारत के नहीं चल सकते। आत्म-निर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश प्रतिबद्ध है। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए कई गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। केवल शासकीय प्रयासों से ही यह कार्य पूर्ण नहीं होंगे। प्रदेश के हर नागरिक को भी सहयोग करना होगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की बेटियाँ भी प्रेरणादायी कार्य कर रही हैं। इन्दौर की बेटी पूजा दुबे ने पराली से मशरूम तथा वेस्ट मटेरियल से फ्लावर पॉट, पेकेजिंग मटेरियल सहित अन्य उत्पाद बनाए हैं। उन्होंने अपनी कंपनी का नाम भी “बेटी” रखा है। उनका यह कदम पर्यावरण-संरक्षण की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। बेटी पूजा का स्टॉल, जी-20 समूह की बैठक में भी लगा और देश-विदेश के कई प्रतिनिधियों ने उनके स्टॉल की जानकारी लेकर उनकी पहल की प्रशंसा भी की। बेटी पूजा का यह प्रेरणादायी कार्य सराहनीय है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.