ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली और मुंबई में प्रदूषण से हालात दिन ब दिन खराब 

नई दिल्ली ।  प्रदूषण को लेकर आई एक रिपोर्ट में जहां मुंबई में प्रदूषण के स्तर को चिंताजनक बताया गया है वहीं दिल्ली में प्रदूषण से हालात बदतर बताए गए हैं। हालांकि, प्रदूषण के स्तर को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट भी किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि काफी लंबे अर्से के बाद दिल्ली विश्व के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर की सूची से बाहर है। ये बात और है कि ऐसा सिर्फ एक दिन हुआ था। इस दिन तेज हवा की वजह से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम हो गया था। बता दें कि प्रदूषण को लेकर आई यह रिपोर्ट स्विस की एक संस्था द्वारा जारी की गई है। यह संस्था प्रदूषण को लेकर आंकड़ों को समय-समय पर अपडेट करती रहती है।
इस रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में प्रदूषण का स्तर हर बीतते दिन के साथ खराब ही होता जा रहा है। मुंबई को लेकर आए आंकड़े बेहत चिंताजनक हैं। प्रदूषण को लेकर सामने आए डेटा से पता चलता है कि राष्ट्रीय राजधानी का प्रदूषण स्तर मुंबई के स्तर से लगातार दोगुना रहा है।

यह रिपोर्ट पीएम  2.5 प्रदूषक स्तरों के माप पर आधारित है। सूक्ष्म और घातक कण पदार्थ पीएम मानव शरीर की सुरक्षा को मात दे सकता है। यह फेंफड़ों और शरीर के अन्य अंगों में गहराई तक समा जाने की क्षमता रखता है।
प्रदूषण को लेकर आए इस नए डेटा से पता चलता है कि दिल्ली में वर्ष 2022 की तुलना में प्रदूषण का स्तर मुंबई से भी अधिक है। खास तौर पर बात अगर नवंबर और दिसंबर के महीने की करें तो। इसी महीने यहां प्रदूषण का स्तर दिल्ली से भी ज्यादा था।
और ये सिर्फ कुछ महीनों की बात नहीं है। बीते चार सालों में पीएम 2.5 दिल्ली में औसतन 95 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा है, जबकि मुंबई में यह 45 रहा था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.