ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अब एमपी ऑनलाइन से भी हो सकेंगेे आरटीओ से जुड़े काम

भोपाल । परिवहन विभाग द्वारा अपनी सभी सेवाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है। ज्यादातर लोगों को प्रक्रिया की जानकारी ना होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब ऐसे लोग आसानी से एमपी ऑनलाइन से ही परिवहन विभाग से जुड़े काम करवा सकेंगे।
प्रदेश के परिवहन विभाग ने हाल ही में एमपी ऑनलाइन पर अपनी सेवाएं उपलब्ध करवाए जाने को लेकर एमओयू साइन किया है। इसके बाद अब प्रदेश में किसी भी एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर जाकर परिवहन विभाग से जुड़े काम करवाए जा सकेंगे। प्रदेश में 53 हजार से ज्यादा एमपी ऑनलाइन कियोस्क मौजूद हैं। प्रारंभिक तौर पर एमपी ऑनलाइन सेंटर्स पर लर्निंग लाइसेंस, परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े अन्य काम, कंडक्टर लाइसेंस जैसे काम हो सकेंगे। भविष्य में रजिस्ट्रेशन कार्ड से जुड़ी सेवाएं भी इन सेंटर्स से मिल सकेंगी। आरटीओ के अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा ज्यादातर सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। आवेदक अपने घर से ही इन सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन कई आवेदक ऐसे हैं, जो इंटरनेट और ऑनलाइन प्रक्रिया में आदी में दक्ष नहीं होते हैं तो उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे आवेदकों की सुविधा को देखते हुए इन कामों को एमपी ऑनलाइन सेंटर्स से भी किए जाने के लिए विभाग ने एमपी ऑनलाइन को अधिकृत किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.