ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नोरा फतेही का इंस्टाग्राम हुआ डिलीट

खूबसूरत एक्ट्रेस व डांसर नोरा फतेही के फैन्स के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नोरा फतेही का अकाउंट अब नहीं दिखाई दे रहा है। नोरा फतेही के इंस्टाग्राम अकाउंट को या तो डिलीट कर दिया गया है या फिर उन्हें इंस्टाग्राम की ओर से ही ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि इस बारे में कुछ भी पुख्ता तौर पर कहना मुश्किल है। कुछ ही देर पहले नोरा ने एक तस्वीर शेयर की थी, इसके बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट शो नहीं हो रहा है। इस बात से उनके फैन्स और फॉलोअर्स काफी परेशान हो गए हैं। दरअसल करीब 20 घंटे पहले नोरा फतेही ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में नोरा फतेही दो शेरों के साथ नजर आ रही थीं। फोटोज में नोरा हमेशा की तरह ही बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, वहीं कमेंट सेक्शन में फैन्स उनके इस अंदाज की भी खूब तारीफ कर रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद ही नोरा का अकाउंट दिखना बंद होगा। नोरा का इंस्टाग्राम  अब मोबाइल एप और वेब ब्राउजर पर कैसा दिख रहा है, ये आप नीचे दिए स्क्रीनशॉट्स में देख सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.