ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना दौरान मंदिर में दो पक्षों के बीच मारपीट

कटिहार। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना दौरान मंदिर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना कदवा थाना क्षेत्र के धपरसिया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या पांच स्थित चौकी ठाकुर टोला सार्वजनिक मंदिर का है। जहां पूजा की तैयारी के दौरान दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई।मारपीट के क्रम में दोनों पक्षों के लोग लहू लुहान हो गए।मारपीट में प्रथम पक्ष के तीन रंजीत ठाकुर, लालू ठाकुर एवं प्रदीप ठाकुर तथा दूसरे पक्ष से चार जय प्रकाश ठाकुर, आशीष रंजन, चंदन किशोर एवं भारती देवी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज हेतु दुर्गागंज स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु कटिहार रेफर कर दिया। घटना को लेकर दोनों पक्ष ने मंदिर की साफ सफाई करने के दौरान मारपीट का आरोप लगा रहा है।बता दें कि मंदिर परिसर की जमीन को लेकर दोनों पक्षों में पूर्व में भी खूनी संघर्ष हुई थी।जो मामला न्यायालय में विचाराधीन है। दोनों पक्ष जमीन पर अपना अपना दावा जता रहे हैं। वहीं थाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहा कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है,प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।मामले में अनुसंधान जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.