ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक होगी महागठबंधन की महारैली : सुनील यादव

कटिहार। महागठबंधन की ओर से पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को एक विशाल रैली का आयोजन किया गया हैं। जिसको लेकर महागठबंधन से जुड़े तमाम दलों द्वारा तैयारी जारी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक कटिहार कांग्रेस कार्यक्रम प्रभारी सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न प्रखंडों के अलावा जिला स्तर के कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी सुनील कुमार यादव ने किया। बैठक में विशाल रैली की सफलता को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया। मौके पर कांग्रेस के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी कार्यक्रम प्रभारी सुनील कुमार यादव ने कहा कि महागठबंधन की ओर से आयोजित रैली अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक होने वाला हैं। क्योंकि इसको लेकर तैयारी जिले से लेकर प्रखंड स्तर पर जारी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने भी कटिहार के तमाम कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि गांव – गांव पहुंचकर आम लोगों से इस महारैली में भाग लेकर सफल बनाने की अपील करें। कांग्रेस नेता सुनील कुमार यादव ने कहा कि इस महारैली के माध्यम से भाजपा के द्वारा जो लगातार देश में जातिवाद, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई बढ़ाने का काम किया गया हैं उसके खिलाफ हल्ला बोला जाएगा। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने कहा कि आज के इस बैठक के माध्यम से सभी को निर्देश दिया गया है कि अब महज कुछ ही दिन रह गए हैं सभी अपने अपने क्षेत्र में लोगों से इस महारैली में भाग लेने की अपील करें। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि यह रैली महागठबंधन से जुड़े नेता कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों के लिए भी काफी खास होने वाला है क्योंकि एक मंच के माध्यम से सभी नेता भाजपा के गलत नीतियों का उजागर करेंगे। कांग्रेस के युवा अध्यक्ष मनी पासवान एवं युवा प्रदेश महासचिव इश्तियाक आलम ने कहा कि इस महारैली को लेकर युवाओं में भी काफी उत्साह हैं और इस महारैली में युवा भी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। मौके पर कांग्रेस के दिलीप विश्वास, संजय सिंह, धनंजय ठाकुर, अल्तमश दीवान, रिंकू मिश्रा, शंकर सिंह अधिवक्ता, चंद्र भानु गुप्त, सिमरजीत सिंह, सऊद आलम, निरंजन पोद्दार, आलोक यादव, बंटी यादव, मनी पासवान, फिरोज कुरेशी, इश्तियाक आलम, शफीक आलम, यासिर अराफात, अयूब आलम, गोविंद कुमार मंडल, अब्दुल हन्नान, मनोज मंडल, हाजी जमाल, जहांगीर आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.