ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप की जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

नवादा। नवादा में शराब तस्कर अलग अलग तरीकों से शराब को खपाने और तस्करी करने के उपाय ढूंढते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला नवादा में रविवार को सामने आया है, जहाँ 50 लाख रुपए की शराब जब्त की गई है।
नवादा में चावल की भूसी से लदे एक ट्रक से उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। ट्रक के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसे होली से पूर्व नवादा उत्पाद विभाग की बड़ी सफलता मानी जा रही है।
उत्पाद विभाग की सतर्कता का नतीजा रहा कि विभाग को गुप्त सूचना मिली की एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बिहार शरीफ जानी है। सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम वाहन जांच के दौरान गोविंदपुर थाना के कुतरूचक गांव के समीप एक चावल की भूसी लदे ट्रक की जांच की गई। चावल की भूसी के नीचे तहखाने बनाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब को पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रूपए है। वहीं उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने कहा कि सूचना के आधार पर टीम गठित कर वाहन जांच अभियान चलाया गया। वहीं वाहन जांच अभियान के दौरान भूसी लदे एक ट्रक को रोककर जांच किया गया तो देखा कि भूसी के नीचे तहखाने बनाकर रखे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के कार्टून मिले. इसके बाद ट्रक को पकड़ लिया गया और साथ में ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उत्पाद विभाग के एसआई राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि झारखंड के कोडरमा से एक ट्रक में चावल की भूसी के नीचे छुपाकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब नवादा से होते हुए बिहार शरीफ ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर ट्रक को पकड़ लिया गया। जिसमें ऊपर में चावल की भूसी लगा हुआ था और उसके नीचे तहखाना बनाकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब छुपा कर रखा हुआ था जिसे बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार ट्रक चालक नालंदा जिले की मिल्की के रहने वाले जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। जिन्होंने कई शराब माफियाओं का नाम भी बताया है जिसके विरुद्ध पुलिस छानबीन में जुटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.