ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मामूली विवाद को लेकर चली गोली एक की मौत 4 घायल

पटना। आपको बता दें कि पटना सिटी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ पटना में पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद में 50 राउंड फायरिंग हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी हटाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद एक गुट ने पहले गाली-गलौज किया फिर कुछ आदमी जुटे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना नदी थाना क्षेत्र के जेठूली गांव में रविवार की दोपहर हुई। वहीं घायलों को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंचकर कैंप कर रही है। वहीं गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए एनएमसीएच भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पीएमसीएच रेफर कर किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने बताया की कार को अपनी निजी पार्किग से निकालकर पटना जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान इलाके के दबंग बच्चा राय सड़क पर गिट्टी गिराने लगे। चंद्रिका राय ने गिट्टी रोड के किनारे गिराने को कहा। इतना सुनते ही दबंग बच्चा राय, रमेश राय, और उमेश राय अपने गुर्गों के साथ वहाँ आ पहुंचा और अंधाधूंध 50 राउंड फायरिंग कर दी। इसी दौरान पीड़ित समेत बीच-बचाव करने आए पांच लोगों को गोली लग गई। इस गोलीबारी में गौतम कुमार नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भूमि विवाद चल रहा था। वहीं पीड़ित के बयान पर थाने में केस दर्ज किया गया है जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.