ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान के चलते हटाए गए मंदसौर कलेक्टर गौतम सिंह

भोपाल ।   मंदसौर जिले में भाजपा नेताओं की आपसी खींचचान के कारण कलेक्टर गौतम सिंह का सोमवार को तबादला कर दिया गया। मंत्री जगदीश देवड़ा और हरदीप सिंह डंग उनके कामकाज से संतुष्ट नहीं थे। विकास यात्रा में भी कई शिकायतें मिल रही थीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिले फीडबैक के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उनका तबादला कर दिया। वहीं, भोपाल के अपर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को मंदसौर कलेक्टर बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गौतम सिंह को राज्य कृषि विपणन बोर्ड, भोपाल में अपर संचालक पदस्थ किया है। सूत्रों के अनुसार विकास यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर से सीधी निगरानी की जा रही है। प्रतिदिन का फीडबैक लेने के साथ रिपोर्ट भी तैयारी हो रही है। मंदसौर में विकास यात्रा के हितग्राहियों को लाभ नहीं मिलने की शिकायतें सामने आई थीं। स्थानीय स्तर पर भाजपा नेता जिला प्रशासन के कामकाज को संतुष्ट नहीं थे और स्थानीय मंत्रियों से शिकायत कर रहे थे। इसे देखते हुए सरकार ने गौतम सिंह का तबादला कर नई पदस्थापना कर दी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.