ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

जहानाबाद। जिला स्वास्थ्य समिति के सभा कक्ष में डाॅ.इन्द्रजीत प्रसाद सिविल सर्जन की अध्यक्षता में परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य संस्थान, सेवा प्रदाता एवं उत्प्रेरक को पुरस्कृत किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न सूचकांको में माह जनवरी, 2022 से दिसंबर 2022 तक प्राप्त उपलब्धि में जहानाबाद जिला के स्वास्थ्य संस्थान, सेवा प्रदाता एवं उत्प्रेरक को पुरस्कृत किया।उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा प्रदाता डाॅ0 शिव कुमार प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, काको (महिला बंध्याकरण 690,, पुरूष नसबंदी, 20, प्रसवोपरांत महिला बंध्याकरण 100) डाॅ0 शीजा प्रकाश, महिला चिकित्सा पदाधिकारी, अमर शहीद जगदेव प्रसाद, सदर अस्पताल, जहानाबाद सुरक्षित गर्भपात उपरांत महिला बंध्याकरण (01) श्रीमती रेखा कुमारी, ए.एन.एम, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, ओकरी (पी.पी.आई.यू.सी.डी 196) श्रीमती पिंकी कुमारी, ए.एन.एम, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मखदुमपुर (आई.यू.सी.डी 65) श्रीमती मधुबाला विजयी, ए.ए.एम, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, घोसी (गर्भ निरोधक सुई-अंतरा-260)
श्रीमती सरिता कुमारी, आशा कार्यकर्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मखदुमपुर (महिला बंध्याकरण-16) श्रीमती पुष्पांजली कुमारी, आशा कार्यकर्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, काको (पुरूष नसबंदी-03) श्रीमती सरिता कुमारी, आशा कार्यकर्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मखदुमपुर (पी.पी.आई.यू.सी.डी-28)
श्रीमती अर्चना कुमारी, आशा कार्यकर्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, घोसी। इसके अतिरिक्त अन्य को भी पुरस्कृत किया गया है। इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जहानाबाद के साथ अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जहानाबाद, मो0 खालिद हुसैन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति, जहानाबाद, श्री चन्द्रशेखर, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, श्री धीरज कुमार, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, श्री सुभाष कुमार, जिला डाटा सहायक, जिला स्वास्थ्य समिति, जहानाबाद एवं जिला स्वास्थ्य समिति, जहानाबाद के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी के साथ सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, परिवार नियोजन परामर्शी उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.