ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जेटली में फिर बवाल, मीडिया कर्मियों पर हमला

पटना। फतुहा के जेटली में रविवार को पार्किंग विवाद में हुए खूनी भिड़ंत में दो लोगों की मौत के बाद आज एक और व्यक्ति के मरने की खबर है। हालांकि इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इधर इस वारदात से आक्रोशित लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। वारदात के दूसरे दिन सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने आरोपियों के घर पर हमला कर दिया। घर में आग लगाने की कोशिश की गई। कई वाहनों को फूंक दिए गया। पुलिसकर्मी जब वहां पहुंचे तो उन पर भी पथराव किया गया। हालांकि पुलिस ने तत्काल बवाल पर काबू पा लिया। पूरा जेठूली इलाका फौजी थाने में तब्दील कर दिया गया है। स्टेट रैपिड एक्शन फोर्स के साथ ही पटना के ग्रामीण एस पी खुद घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। इस बीच न्यूज़ कवरेज कर रहे एक टी वी चैनल के पत्रकार रूपेश कुमार और कैमरामैन कुणाल शाह पर उपद्रवियों ने हमला बोल दिया। रुपेश के साथ मारपीट की खबर है। जबकि कैमरामैन कुणाल का कैमरा और मोबाइल तोड़ दिया गया। कुणाल ने बताया कि जब वह आग लगे मकान के भीतर से सीन सूट कर रहा था की अचानक दर्जनों लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। वे लोग कुछ समझ पाते इसके पूर्व उनके साथ मारपीट, धक्का-मुक्की, और छीना झपटी किया जाने लगा। कुछ हथियारबंद लोगों ने कैमरा छीन कर तोड़ दिया और जब मोबाइल से फोटो लिया जाने लगा तो मोबाइल भी छीन लिया। बिहार पुलिस के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने मीडिया कर्मियों पर हमला की जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि कोई भी पत्रकार अगर शालीनता से काम करेगा तो उस पर हमला नहीं हो सकता। हालांकि उन्होंने बाद में कहा कि मीडिया के माध्यम से ही इसकी जानकारी हुई है वे पूरे मामले को संज्ञान में लेकर इस पर कार्रवाई करेंगे।
ग्रामीण एस पी के नेतृत्व में पूरे इलाके में पुलिस द्वारा “फ्लैग मार्च” किए जाने की भी खबर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.