ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महारैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने झोंकी ताकत

कटिहार। महारैली को सफल बनाने के लिए महागठबंधन के नेता जिले के अलग – अलग क्षेत्र में बैठक कर रहे हैं और लोगों से भारी से भारी मात्रा में इस महारैली में हिस्सा लेकर सफल बनाने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेताओं ने भी पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में होने वाले महारैली को सफल बनाने के लिए ताकत झोंक दिया है। कांग्रेस नेताओं की ओर से लगातार बैठक का सिलसिला जारी हैं। इसी क्रम में कटिहार जिला कांग्रेस प्रभारी सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के बरारी प्रखंड अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कांग्रेस से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने भी भाग लिया। इस बैठक में कटिहार कांग्रेस कार्यक्रम प्रभारी सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव ने मौजूद कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में होने वाले महारैली में भारी से भारी मात्रा में आप सभी पहुंचकर इसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि इस महारैली के माध्यम से भाजपा के गलत नीतियों और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोला जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस प्रकार देश में जातिवाद,भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को चरम सीमा पर पहुंचा दिया हैं। आज सभी को एकजुट होकर भाजपा को जड़ से उखाड़ कर फेंकने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि इस महारैली के माध्यम से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का भी शंखनाद होगा। बरारी से कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह ने कहा कि महारैली में बड़ी संख्या में बरारी प्रखंड क्षेत्र से जुड़े जनप्रतिनिधि के अलावा ग्रामीण हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को समाप्त करना है तो सभी को एकजुट होना होगा। कांग्रेस नेता अल्तमश दीवान ने कहा कि महागठबंधन के महारैली का मुख्य उद्देश्य यही है कि सभी एकजुटता के साथ भाजपा के गलत नीतियों के खिलाफ हल्ला बोलने का काम करें। कांग्रेस नेता राजेश रंजन मिश्रा ने भी कहा कि महागठबंधन की यह रैली ऐतिहासिक रैली होने वाली हैं। इस रैली को लेकर महागठबंधन से जुड़े नेता कार्यकर्ता के अलावा आम लोग भी काफी उत्साहित है। मौके पर बरारी प्रखंड अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह, अल्तमश दीवान, राजेश रंजन मिश्रा, मोहम्मद जहांगीर, ललिता यादव, अखिलेश पोद्दार, आसिफ इकबाल,मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद वैजुद्दीन, जोहन हेंब्रम, मोहम्मद इश्तियाक, नियाज अहमद, शहीद बैठा, मोहम्मद रज्जाक साहब, मोहम्मद नजरुल दीवान के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेता कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.