ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 57 अंक टूटा, निफ्टी 17550 के नीचे……

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत ऐसे तो हरे निशान पर हुआ पर बाजार खुलते ही यह नीचे फिसल गया। फिलहाल सेंसेक्स 101.59 अंकों की गिरावट के साथ 59,643.39 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 21.65  अंकों की गिरावट 17,532.65 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारेाबार में गेल के शेयरों में 2 प्रतिशत की बढ़त जबकि ZEEL के शेयरों में 6% की गिरावट दिख रही है।

आरबीआई एमपीसी के मिनट्स और फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे से पता चला कि लगभग सभी नीति निर्माताओं ने ब्याज दरों में छोटी वृद्धि का समर्थन किया है। इसके बाद गुरुवार को भारतीय इक्विटी सूचकांक सपाट खुले।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.49 बजे 80 (0.45%) अंकों की गिरावट के साथ 17,500 के स्तर से नीचे जबकि एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 322 अंकों या 0.54% फीसदी की गिरावट के साथ 59,422.14 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, टाइटन और रिलायंस के शेयर कटौती के साथ खुले। इस बीच एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टीसीएस, एलएंडटी और विप्रो बढ़त के साथ खुले।

अदाणी समूह के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा और आठ में से 10 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। 

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.27% और निफ्टी बैंक में 0.21% की गिरावट आई, जबकि निफ्टी आईटी और निफ्टी मेटल बढ़त के साथ खुले। निफ्टी स्मॉलकैप में 0.14% की तेजी आई, जबकि निफ्टी मिडकैप में 0.40%  की गिरावट दिख रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.