ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दुर्ग  में ASI के बेटे ने कॉन्स्टेबल पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले में बुधवार रात भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सिविक सेंटर एरिया में शराब पार्टी के दौरान जमकर चाकू बाजी हुई। पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई के बेटे ने उतई थाने में पदस्थ सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया इस चाकूबाजी में सिपाही को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी सोनू सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सिपाही ताम्रध्वज चंद्राकर (30 साल) उतई थाने में कार्यरत है। बीती बुधवार रात वो ड्यूटी से घर पुलिस क्वार्टर सेक्टर 6 लौट रहा था। इस दौरान उसने सिविक सेंटर के पास पहुंचकर आरोपी सोनू सोनी को बुलाया। सोनू अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा जिसके बाद तीनों ने सिविक सेंटर स्थित रतन बार में बैठकर शराब पार्टी की। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में वाद-विवाद होने लगा।

इसदौरान विवाद में नशे में सोनू ने सिपाही को बार से बाहर निकालकर अपने पास रखे चाकू से कमर के निचले भाग में 5 से 6 बार वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी सोनू सोनी और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.