ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इम्प्लॉयज यूनियन ने पूरे देश भर में न्यू पेंशन नीति का विरोध जताया

कटिहार। न्यू पेंशन नीति का विरोध पूरे कटिहार मण्डल में इम्प्लॉयिज यूनियन के तेरहों शाखाओं द्वारा किया गया।उस विरोध के मद्देनज़र यूनियन द्वारा एक विशाल कैंडल यात्रा निकाला गया। कटिहार के यूनियन मण्डल कार्यालय से होकर नारेबाज़ी करते हुए रेल परिसर में पुरज़ोर विरोध जताया।
एन एफ रेलवे इम्पलाईज यूनियन के मंडल मंत्री रुपेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के कथनी करनी में अंतर स्पष्ट रूप से दिख रहा है।वर्तमान सरकार अपनी मर्ज़ी से कोई भी निर्णय ले लेती है जो की केंद्रीय कर्मचारियों पर सीधा सीधा थोप दिया जाता है। इम्प्लॉयज़ यूनियन सुरू से ही नई पेंशन नीति का विरोध करते आया है और आने वाले दिनों में प्रतिमाह विभिन्न-विभिन्न जगहों पर विभिन्न तरीक़ों से इस न्यू पेंशन नीति का विरोध किया जाएगा। न्यू पेंशन नीति केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अभिशाप है।आगामी चुनाव 2024 से पहले केंद्र सरकार को पुरानी पेंशन नीति चालू करना होगा नहीं तो सभी केंद्रीय कर्मचारियों व उनके परिजनों के द्वारा चुनाव में उनके ज़बरदस्त विरोध का सामना करना पड़ेगा। एन एफ रेलवे इम्पलाईज यूनियन के मंडल मंत्री रुपेश कुमार ने बताया कि कैंडल यात्रा की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनीष कुमार ने किया इस मौक़े पर केंद्र के नेता श्री दिनेश पासवान और रजनीश कुमार के साथ डिवीज़न के तमाम पदाधिकारी- नौलाख सिंह, प्रेम शंकर, दिनबंधु, नवीन,गौरी शंकर शाखा के पदाधिकारी डीके सिंह, इंडल राय, विवेकानंद,मुकुंद मिश्रा,कविता रानी, झरना, पवन कुमारी, वरुण, सूरज मिश्रा, जय भटाचार्जी, लॉरेंस , बीरेन्द्र, राजेश, मृतुंजय, अनुरंजन ,संतराज, शिव किशोर, मन्तोष,फ़िरोज़ ख़ान, मो० कलीम, आर के मेहता, जितेंद्र, रितेश, नीतीश सिंह, मोहन गुप्ता, जी राजीव के साथ साथ भारी संख्या में यूनियन के संग्रामी साथी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.