ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ग्रामीणों की मारपीट से एक अपराधी की मौत दो घायल

गया। बुधवार की देर रात्रि बेलागंज थाना क्षेत्र के डीहा गांव में ग्रामीणों की मारपीट से एक अपराधी की मौत तथा दो लोग घायल हो गये। घटना के अनुसार बुधवार की देर रात्रि को बेलागंज थाना को सूचना प्राप्त हुई की कुछ अपराधकर्मी अपराधिक घटना को अंजाम देने हेतु डीहा गांव गए हुए है परंतु ग्रामीणों द्वारा उन्हें पकड़ कर मारपीट किया गया है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष, बेलागंज थाना के द्वारा वरीय पदाधिकरी को सूचित करते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर वहां से तीन घायल व्यक्तियों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बेलागंज इलाज के लिए भेजा गया। वहां से घायलों को बेहतर ईलाज हेतू मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा घायल मो0 बाबर, पे0 स्व0 औरंगजेब, सा0 कुरिसराय, थाना बेलागंज, जिला गया को मृत घोषित कर दिया गया है। शेष दो घायल व्यक्ति क्रमशः मो0 साजिद, पे0 साबिर अली एवं मो0 रूमुद्दीन, पे0 मो0 जाहिद, दोनो सा0 कुरीसराय, थाना बेलागंज, जिला गया ईलाजरत है।घटना की सूचना के पश्चात सहायक पुलिस अधीक्षक, विधि व्यवस्था, गया के द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा इस मामले को काफी गंभीरता से लिया गया है तथा कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक, विधि व्यवस्था, गया के के नेतृत्व में एस0आई0टी0 टीम का गठन किया गया है। घटना स्थल से अपराधकर्मियों की स्कार्पियो गाड़ी से गोली 3 पीस, छुड़ा 1 पीस, बम 1पीस तथा लोहा का गड़ासा 1 पीस की बरामदगी की गई। इस घटना के संबंध में कांड दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु अग्रतर करवाई की जा रही है। घायल व्यक्ति मो साजिद, पिता साबिर अली, सा0 कुरीसराय थाना बेलागंज, जिला गया का अपराधिक इतिहास भी रहा है जिसमें
01. बेलागंज थाना कांड संख्या 116/16, दिनांक 24.06.16 धारा 147/148/149/307/354(बी) भा0द0वि0।
02. बेलागंज थाना कांड संख्या 300/17, दिनांक 03.09.17 धारा 147/148/149/323/324/325/307/337/279/354/448/504/506 भा0द0वि0।
दूसरे घायल व्यक्ति मो0 रूकमुद्दीन, पे0 जाहिद, सा0 कुरीसराय, थाना बेलागंज, जिला गया का अपराधिक इतिहास-
01. बेलागंज थाना कांड संख्या 47/16, दिनांक 09.02.16 धारा 323/324/325 भा0द0वि0।
02. बेलागंज थाना कांड संख्या 188/17, दिनांक 02.06.17 धारा 341/323/325/379/504/34 भा0द0वि0।

Leave A Reply

Your email address will not be published.