ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आईपीएल मेगा ऑक्शन में नहीं शामिल होंगे अंडर-19 टीम के उपकप्तान शेख रसीद

अंडर-19 विश्वकप में भारतीय टीम के उपकप्तान शेख रसीद बेहतरीन फॉर्म में थे। उन्होंने सभी नॉकआउट मैचों में बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी कर भारत की जीत की नीव रखी थी। इसके बाद माना जा रहा था कि आईपीएल मेगा ऑक्शन में यश धुल और रसीद जैसे खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है, लेकिन रसीद मेगा ऑक्शन का हिस्सा नहीं हैं। 12 और 13 फरवरी को होने वाले मेगा ऑक्शन में अंडर-19 टीम के कई खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, लेकिन रसीद इसका हिस्सा नहीं होंगे। रसीद ने इस पर कहा है कि वो इससे निराश नहीं हैं। उन्होंने कहा “बिल्कुल नहीं,” वे कहते हैं। “मुझे अपने मौके मिलेंगे। अगर मैंने इस साल नहीं खेला है तो इसका मतलब यह नहीं है कि यह दुनिया का अंत है। मैं आगे चलकर क्वालीफाई करूंगा।”

IPL की नीलामी में शामिल होने के लिए हर खिलाड़ी को लिस्ट ए या प्रथम श्रेणी का मैच खेलना जरूरी होता है। रसीद ने अब तक लिस्ट ए और प्रथम श्रेणी के मैच नहीं खेले हैं। इस वजह से वो आईपीएल का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। हालांकि, अगले साल तक रसीद कई लिस्ट ए और प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके होंगे। ऐसे में आईपीएल 2023 में होने वाली नीलामी में उनका नाम होगा और अगले साल उनके ऊपर बड़ी बोली लगना तय है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.