ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बालोद में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में  एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुंडरदेही थाना इलाके के खप्परवाड़ा गांव में यह हादसा हुआ है। रायपुर से पारिवारिक कार्य पूरा कर एक परिवार के लोग कार से अपने घर बालोद लौट रहे थे। इसी दौरान कच्चे माइंस का लोहा भरकर रायपुर की ओर जा रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार सलूजा परिवार की पत्नी सिमरन कौर, पुत्र राजवीर सलूजा, चालक समेत एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई।

दरअसल, परिवार को किराए से वाहन लेना महंगा पड़ गया। यह रायपुर गए थे, जहां इनकी खुद की कार खराब हो गई। इसके बाद परिवार ने एक निजी ट्रैवल्स से कार बुक की और रात को वापस लौट रहे थे।  बालोद जिले के सरहद पर पहुंचते ही इनकी कार हादसे का शिकार हो गई। घटना इतनी दर्दनाक थी कि कार ट्रक में घुस गई।

जेसीबी से निकलनी पड़ी कार
बता दें की घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से ट्रक में घुस गई। कार को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। रात भर पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.