ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 मोदी 27 फरवरी को करेंगे शिवमोगा हवाईअड्डे का उदघाटन

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक का दौरा करेंगे और शिवमोगा हवाईअड्डे तथा कई अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। शनिवार को जारी बयान के अनुसार प्रधानमंत्री नवनिर्मित हवाईअड्डे का निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद वह शिवमोगा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। चुनावी राज्य कर्नाटक में मोदी के एक दिवसीय दौरे में शिवमोगा और बेलगावी जिलों में स्मार्ट सिटी परियोजनाएं, रेलवे और सड़क परियोजनाओं सहित कई नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इस दौरान मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री शिवमोगा में दो रेलवे परियोजनाओं शिवमोगा-शिकारीपुरा-रानेबेन्नूर नई लाइन और कोटेगंगुरु रेलवे कोचिंग डिपो की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जल जीवन मिशन के तहत 950 करोड़ रुपए से अधिक की बहु-ग्राम योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही वह शिवमोगा शहर में 895 करोड़ रुपए से अधिक की 44 स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का उदघाटन भी करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.