ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शादी से एक सप्ताह पहले दुपट्टे से युवती ने लगाई फांसी

लोदना बाजार निवासी योगेंद्र बर्णवाल की 24 साल की बेटी शालिनी कुमारी ने शुक्रवार की देर रात कमरे के गाटर में दुपट्टे से फांसी लगा ली। छात्रा बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। मृतका के मोबाइल कॉल से पता चला कि उसने रात में देर तक किसी से बात की थी।

युवती की आत्महत्या की सूचना पर लोदना ओपी प्रभारी संजीव कुमार सिंह पहुंचे और छानबीन में जुट गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्रा बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी।

मृतका के भाई राहुल ने बताया कि घर के लोग एक रिश्तेदार की शादी में गए थे। रात में हम भी एक दोस्त की पार्टी में चले गए। बहन घर में अकेली थी। रात करीब एक बजे लौटे तो कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आई।

राहुल ने बताया कि फिर बहन के मोबाइल पर फोन किया। कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद घर के लोगों को इसकी जानकारी दी। धक्का देकर दरवाजा को खोला तो देखा कि बहन दुपट्टे से लटकी है। उसको नीचे उतारा,  तब तक उसकी मौत हो गई थी।

परिजनों ने बताया कि पांच मार्च को बनारस में उसकी शादी होनेवाली थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के दिन भी एक नंबर पर देर रात तक हुई बात 

पुलिस मौके पर पहुंच शव के आसपास तलाशी ली। जांच के दौरान कोई नोट्स वह अन्य सामान नहीं मिला। पुलिस ने मृतका का मोबाइल को जब्त कर लिया है। मोबाइल में एक नंबर से लगातार बात करने की बात सामने आ रही है। पता चला कि इसी नंबर पर सबसे अधिक बात होती थी। पुलिस सूत्रों की माने तो घटना के दिन भी देर रात तक उक्त नंबर में बात हुई।

लोदना ओपी प्रभारी ने कहा कि सूचना पर हमने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की।परिजनों से मामले की जानकारी ली गई है। परिजनों के शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.