ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निषाद राज गुहा की जयंती पर होगी नई पार्टी की घोषणा : मुकेश निषाद

पश्चिम चंपारण से होगी आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत

पटना। रेड वेलवेट, इनकम टैक्स गोलंबर, पटना में निषाद सेना (नोनिया बिंद) के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मल्लाह, निषाद, प्रजापति और पासी समाज के बड़े नेता शामिल होकर और अपनी बातों को रखीं। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य 6 अप्रैल को भगवान श्री राम परम मित्र निषाद राज गुहा की जयंती को राज्य सरकार मनाएं को लेकर थी। निषाद सेना के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश निषाद ने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को नई राजनीतिक दल बनाने की घोषणा होगी. जिसमें अतिपिछड़ा समाज के सभी जातियों की भागीदारी होगी. जिसका उद्देश्य बिहार की राजनीति में अति पिछड़ी जनजाति के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराना होगा। यह पार्टी किसी जाति विशेष पर काम न करके सभी जाति के लोगों को साथ लेकर चलेगी। हम अपने संघटन को मंजबूत करने के लिए पश्चिम चंपारण से आशीर्वाद यात्रा को शुरूआत करते पार्टी को समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाएंगे। इसके अलावे मुकेश निषाद ने यह भी कहा कि जो भी राजनीतिक दल हमें उचित सम्मान एवं प्रतिनिधित्व देगा हम हमेशा उनके साथ रहेंगे। हम जो भी राजनीतिक पार्टी बनायेंगे उसको भी समाज में भागीदारी मिलनी चाहिए और हम चाहेंगे की विधानसभा के साथ- साथ लोकसभा में भी हमारी पार्टी उभर कर अच्छा काम करेगी। बाल्मीकिनगर पूर्व लोक सभा प्रत्याशी प्रेम चौधरी ने कहा बिहार राज्य निषाद संघ, निषाद सेना, प्रजापति संघ,ताड़ी व्यवसाय मंच के नेताओं ने प्रेस वार्ता में बताया कि आज से हमारे समाज के नेता मुकेश निषाद है. कार्यक्रम में मुकेश निषाद के अलावे इंजीनियर प्रेम चौधरी, हरेराम महतो, लाल बाबू पंडित, वीरेंद्र सिंह, डॉ सुरेंद्र सहनी, अखिलेश, मोहसिन रजा सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.