ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

84 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

होली में खपाने के लिए मंगाई गई थी शराब
मुखिया का देवर निकला शराब तस्कर

जहानाबाद। टेहटा बाजार के मेला रोड में दो शराब तस्कर समेत 84 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टेंपू से अंग्रेजी शराब लेकर तस्कर आ रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा वाहन को ज़ब्त किया गया। इसमें 2 कार्टून शराब बरामद किया गया है। इसके साथ दो शराब तस्कर को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जब जांच की गई तो टेंपो चालक गौतम कुमार एवं मुखिया का देवर राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि चौमिन की दुकान की आड़ में शराब तस्करी का काम चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि होली पर्व को देखते हुए शराब तस्कर शराब का कारोबार कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा शराब सहित दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। एक तरफ मुखिया शराब न पीने की आम लोगों की शपथ दिला रहे हैं। वहीं मुखिया के देवर शराब तस्करी का काम कर रहा है। पुलिस द्वारा अगर गहराई से जांच की गई तो इसमें बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो जाएगा। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। ज्ञात हो कि पुलिस के द्वारा लगातार शराब बरामद किया जा रहा है। होली पर्व को देखते हुए शराब कारोबारी काफी सक्रिय हो गए हैं और अभी से ही होली में शराब बेचने के लिए शराब को स्टॉक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा गहराई से मामले की जांच की जा रही है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद स्पष्ट होगा कि इस शराब कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल है। जो लोग इसमें शामिल होंगे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.