ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार पुलिस दिवस के समापन के दिन अधिकारी और जवानों ने किया रक्तदान

नवादा। सोमवार को रजौली थाना परिसर पर अनुमंडल के सभी थाने के अधिकारी और जवानों ने बिहार पुलिस दिवस के समापन के अंतिम दिन ब्लड डोनेट कर जन-जन की ओर कदम बढ़ाया है। सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विक्रम सिहाग के देखरेख में रजौली थाना परिसर में लगे ब्लड डोनेट केंद्र पर अनुमंडल के सभी थाने के अधिकारी और जवानों ने सुरक्षा से रक्तदान किया है। रक्तदान से पहले शिविर में आए डॉक्टर की टीम ने सभी लोगों का बेहतर से जांच किया उसके बाद बारी-बारी से उन लोगों से रक्त लिया है। रक्तदान शिविर में 40 पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया।जिसमें 40 यूनिट ब्लड लिया गया। 20 फरवरी से बिहार पुलिस दिवस का शुरुआत हुआ था जिसका समापन 27 फरवरी को हुआ एक सप्ताह में पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बाइक से उनके दरवाजे पर पहुंचकर कई समस्या का समाधान किया और पुलिस से किस तरह से मदद लेना है।इस बारे में भी लोगों को बारीकी से जानकारी दिया है। पुलिस के अधिकारी ने शहर से लेकर गांव वह अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी पहुंचकर लोगों को हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया है,ताकि इन लोगों की होने वाली समस्या की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचे ताकि उस पर संज्ञान लेकर उसका निष्पादन जल्द से जल्द किया जा सके। 26 फरवरी को पुलिस ने थाना परिसर पर अधिकारी व जनप्रतिनिधि व महिला समूह से जुड़े हुए कई महिलाओं को वहां पर बिठाकर बिहार पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर अधिकारी व बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में किए गए बात को बारीकी से सुनाया है। रक्तदान शिविर में अनुमंडल अस्पताल रजौली के प्रभारी चिकित्सक डॉ दिलीप कुमार, डॉ धीरेंद्र कुमार और जीएनम अनिल कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौके पर उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.