ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निर्देशक करण जौहर ने अपने जुड़वा बच्चों  के 5वें जन्मदिन पर शेयर किया क्यूट वीडियो

बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही के पांचवें जन्मदिन पर एक प्यारा वीडियो साझा किेया है। यश और रूही दोनों ही सरोगेसी के जरिए पैदा हुए थे। वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, ‘मेरी लाइफलाइन को… मेरा उद्देश्य…। मेरा सब कुछ.. मैं ब्रह्मांड को हर रोज उन्हें हमारे जीवन में लाने के लिए धन्यवाद देता हूं वे आज 5 साल के हैं मैं अपने शेष जीवन का इंतजार नहीं कर सकता क्योंकि मुझे पता है कि वे मेरे साथ हैं… रूही और यश।’

श्वेता बच्चन ने करण जौहर द्वारा साझा इस वीडियो पर टिप्पणी की और लिखा “अब तक के सबसे प्यारे बच्चे।” स्टाइलिस्ट अनैता श्रॉफ अदजानिया ने उन्हें यह कहते हुए शुभकामनाएं दीं, “प्यारियों को 5वां बर्थडे मुबारक!” मलाइका अरोड़ा ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे पुडिंग्स।” एकता कपूर ने लिखा “मेरे भतीजे भतीजी।”वहीं, भूमि पेडनेकर, वरुण धवन, मौनी रॉय, अदिति राय हैदरी ने दिल वाली इमोजी के जरिए यश और रूही को प्यार दिया।  अमृता अरोड़ा, कनिका कपूर, अर्पिता खान, बिपाशा बसु, रकुल प्रीत सिंह और संजय कपूर ने भी दोनों बच्चों को उनके बर्थडे पर शुभकामनाएं दीं। अपने कई प्रोडक्शन वेंचर्स को देखने के अलावा करण नए रियलिटी शो हुनरबाज के जजों में से एक हैं। जज पैनल में उनके साथ परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती भी हैं। उन्होंने हाल ही में शो में एक गाना गाया और खुलासा किया कि उनके बच्चे भी बुरे गायक हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.