ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मृणाल ठाकुर को फैन ने भेजा सोशल मीडिया पर शादी का प्रपोजल, हैरान कर देगा जवाब

शादी का मौसम हो और बॉलीवुड सितारों की शादी न हो..ऐसा हो नहीं सकता। लेकिन इस शादी के मौसम में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाली मृणाल ठाकुर को एक प्रपोजल मिला है, जिसने उन्हें हैरान कर दिया है। अपने पसंदीदा सितारों को अक्सर शादी के बंधन में बंधते देखने वाले फैंस कभी-कभी खुद सितारों के प्यार में पागल हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में मृणाल ठाकुर के साथ हुआ। अभिनेत्री को उनके प्यार में डूबे एक फैन ने शादी के लिए प्रपोज किया, मृणाल की तरफ से उसको दिया गया जवाब सबकी दिलचस्पी का कारण बना हुआ है। चलिए जानते हैं आखिर मृणाल ने क्या कहा..

मृणाल को मिला शादी का ऑफर

टीवी की दुनिया से निकल कर पूरे देशभर में फैले लोगों के दिलों पर राज करना अगर सीखना हो तो मृणाल ठाकुर से बेहतर कोई नहीं सिखा सकता। अभिनय और खूबसूरती से लोगों की पसंद बनी मृणाल ठाकुर का हाल ही में एक नया गुण सामने आया, जो फैंस को दीवाना बना रहा है। दरअसल, अभिनेत्री को उनके द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो पर एक फैन की तरफ से शादी का प्रपोजल मिला। इसके बाद मृणाल ठाकुर ने बड़े ही दिलचस्प तरीके से उसे जवाब दिया, जो सबको उनका फैन बना रहा है।

फैन ने कहा ‘रिश्ता पक्का है’

इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किए गए वीडियो में हमेशा की तरह मृणाल खूबसूरत लग रही हैं। अपने गहनों को फ्लॉन्ट करती मृणाल लोगों का दिल जीत रही हैं, लेकिन फैन को अभिनेत्री कुछ इस तरह भा गई कि उसने उनके सामने शादी का प्रस्ताव ही रख दिया। जी हां, एक फैन ने मृणाल की वीडियो पर कमेंट कर उनसे पूछा, ‘मेरी तरफ से रिश्ता पक्का है।’ इसके बाद जो हुआ उसने सबको पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया।

मृणाल के जवाब से सब हैरान

अपने फैन को जवाब देते हुए मृणाल ठाकुर ने बड़ी बेबाकी से उसका रिश्ता ठुकरा दिया। अभिनेत्री ने लिखा, ‘मेरी तरफ से न है।’ मृणाल के इस जवाब ने फैंस के बीच एक बड़ी ही मजेदार बातचीत की शुरुआत  कर दी। जिस फैन ने मृणाल को प्रपोज किया था अन्य सोशल मीडिया यूजर्स उसके साथ खूब मजाक कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘तुम्हारी तो गजब बेइज्जती कर दी मृणाल ने।’ एक अन्य यूजर ने फैन को सलाह दी कि, ‘वह उनकी और मृणाल की लव स्टोरी के बीच न आए।’ एक यूजर ने उस फैन के टूटे दिल को सांत्वना दी और लिखा, ‘देख लो भाई, हम लड़के हैं, हमारे साथ ऐसा ही होता है।’

सीता रामम से जीता दिल

मृणाल ठाकुर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार  फिल्म ‘सीता रामम’ में दुलकर सलमान के साथ देखा गया था। इस फिल्म ने सभी के दिलों को खूब प्रभावित किया था। ‘सीता रामम’ में सबसे तारीफ पाने वाली मृणाल आने वाले समय में भी कई फिल्में करती नजर आएंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.