ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

CM शिवराज का ऐलान MP में लता मंगेशकर के नाम संगीत अकादमी व संग्रहालय की स्थापना होगी

भोपाल   सुर साम्रज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि उनके जन्मस्थल इंदौर में उनके नाम की संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी। साथ ही उनके द्वारा जो गाया गया है, उसका संग्रहालय स्थापित किया जाएगा जिसमें उनके द्वारा जो भी गाया है, वह सब उपलब्ध रहेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल की स्मार्ट सिटी में प्रदेश के कलाकारों के साथ लताजी की स्मृति में पौधरोपण किया। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश से लताजी का गहरा नाता रहा है। उनका यहां जन्म हुआ और उनके संगीत क्षेत्र में योगदान की वजह से इंदौर में संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी। उनकी इंदौर में ही प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इंदौर में उनके नाम पर संगीत महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी जिसमें संगीत की शिक्षा दी जाएगी। चौहान ने कहा कि लताजी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश सरकार हर वर्ष पुरस्कार भी सरकार देगी।

सीएम ने कहा लताजी की नर्मदा यात्रा करने की इच्छा थी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब 2017 में नर्मदा यात्रा की थी तब उन्हें लोगों को संदेश देने के लिए आमंत्रण देने बात हुई थी और उन्होंने नर्मदा यात्रा करने की इच्छा भी जताई थी। मगर उन्हें दुख था कि वे स्वास्थ्य कारणों से नर्मदा यात्रा नहीं कर पा रही हैं। चौहान ने कहा कि आज लताजी के निधन से देश का हर व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत क्षति मान रहा है, यह बहुत बड़ी बात है। मेरे लिए भी उनके निधन से व्यक्तिगत क्षति हुई है और मैं तो जहां कभी दौरे पर जाता था तो रास्ते में लताजी के गाने सुनने के लिए कैसेट तलाशता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.