ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उप विकास आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर जिला विशेष महोत्सव, 2022-23 का उद्घाटन किया

जहानाबाद। उप विकास आयुक्त श्री परितोष कुमार के कर कमलों से स्थानीय अब्दुलबारी नगर भवन में दीप प्रज्वलित कर जिला विशेष महोत्सव, 2022-23 का उद्घाटन किया। जिला विशेष महोत्सव के अवसर पर शिव वंदना की प्रस्तुति खेतान फंक्शन ग्रुप एवं महाकवि श्रुतिन्द्र शैक्षणिक संस्थान द्वारा, समूह गायन में मानस इंटरनेशनल विद्यालय द्वारा रंग सारी गुलाबी चुनरिया का प्रस्तुति, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद, पटना के यामिनी एवं टीम द्वारा, शास्त्रीय नृत्य में बजाओ ढोल सारे का प्रस्तुति एन.बी. किट्स विद्यालय द्वारा, रिशु एकल गायन द्वारा गजल की प्रस्तुति, समुह नृत्य अंजली ग्रुप द्वारा, ड्रामा संत मैरी स्कूल द्वारा एकल नृत्य में केन्द्रीय विद्यालय द्वारा, समुह गायन बागीशा हंस संगीत महाविद्यालय के लवली एवं ग्रुप द्वारा, श्रुति कुमारी द्वारा एकल गायन, होली मिक्स डांस एन.बी. किट्स स्कूल द्वारा, लवली कुमारी द्वारा एकल गायन (वागीशा हंस संगीत महाविद्यालय), समूह लोक गीत श्रुति एवं साथी द्वारा महाकवि श्रुतिन्द्र शैक्षणिक संस्थान, संत मैक्स द्वारा होली डांस तथा मिंकु कुमार द्वारा एकल गायन का प्रस्तुति किया गया है। जिला विशेष महोत्सव के अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता श्रीमती सुधा गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। साथ उद्घोषक के रूप में संगीत शिक्षिका डॉ. सुनैना कुमारी, अवनीश कुमार, कुमारी भारती लता शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.