ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टीम इंडिया में हुई इस घातक गेंदबाज की हुई एंट्री

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा और दोनों ही टीमों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो चुका है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव हुए हैं. केएल राहुल की जगह टीम में शुभमन गिल को मौका मिला है जबकि टीम में मोहम्मद शमी की जगह एक तेज गेंदबाज की एंट्री हुई है जो अपनी तेज गेंदों से विपक्षी बल्लेबाजों की गिल्लियां उखाड़ने में माहिर है.

इस गेंदबाज की हुई एंट्री 

भारतीय टीम में इंदौर टेस्ट के लिए दो बड़े बदलाव किए गए हैं. केएल राहुल की जगह टीम में शुभमन गिल को बतौर ओपनर मौका मिला है. दूसरा बदलाव गेंदबाजी में हुआ है. मोहम्मद शमी की जगह तेज गेंदबाज उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, उमेश को भारत की तरफ से लगातार टेस्ट क्रिकेट में खेलने के मौके कम ही मिलते हैं. कप्तान रोहित ने टॉस के समय कहा कि मोहम्मद शमी को तीसरे टेस्ट में आराम दिया गया है. उनकी जगह टीम में तेज गेंदबाज उमेश को मौका दिया गया है.

उमेश के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़े 

बात करें उमेश यादव की तो, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 54 मुकाबले खेले हैं जिसकी 106 पारियों में 165 विकेट झटके हैं .बता दें कि उमेश के पिता का पिछले हफ्ते ही निधन हो गया था. उनके पिता लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे थे. पिता के देहांत के बाद उमेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाला था जिसमें उन्होंने लिखा था कि पापा आपका हाथ मेरे ऊपर हमेशा रहेगा.

भारत की निगाहें WTC फाइनल पर  

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में भारतीय टीम 2-0 की लीड ली हुई है. टीम इंडिया अगर ये मुकाबला जीत जाती है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेगी. टीम इंडिया को फाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 3-0 या 3-1 से हराना होगा. ऐसे में यह मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम है. दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया भी इस मैच को जीतकर सीरीज में जीवित रहने की कोशिश करेगा.

तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम 

रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (wc), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.