ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नशा तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार

जिला पुलिस ने अलग-अलग जगहों से नशीले पदार्थ के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 50 प्रतिबंधित गोलियां, 9 बोतल अवैध देसी शराब और 26 किलो हरे पोस्त के पौधे बरामद किए हैं।

मौके पर गिरफ्तार आरोपित

थाना नेहियांवाला के एसआइ सुखपाल सिंह के मुताबिक बीते दिनों पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान शक के आधार पर स्विफ्ट कार नंबर डीएल-1सीएल-8124 को रोककर उसमें सवार व्यक्ति की तलाशी ली, तो आरोपित कार चालक रमनदीप सिंह निवासी गांव महिमा सरजा से 50 प्रतिबंधित गोलियां व एक ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित को मौके पर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।

एक्साइज के तहत मामला दर्ज

इसी तरह थाना दयालपुरा पुलिस ने 9 बोतल अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान कथित आरोपित रंजीत सिंह निवासी भगता भाईका के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ दयालपुरा थाने में एक्साइज के तहत मामला दर्ज किया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

एक अन्य मामले में थाना कोटफत्ता पुलिस ने हरे अफीम के पौधे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने गांव भाई बख्तौर में अवैध रूप से पोस्त बोया है। सूचना के आधार पर कोटफत्ता पुलिस ने गांव भाई बख्तौर निवासी देव सिंह के घर पर छापेमारी की। इस बीच पुलिस ने उक्त व्यक्ति को 26 किलो हरे पोस्ता के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.