ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इस बार मार्च का महीना खूब तपेगा 

भोपाल । मार्च की शुरुआत में सागर के ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई। आसपास के इलाकों में भी बादल हैं। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार मार्च का महीना खूब तपेगा। 3 मार्च से तेज गर्मी शुरू हो जाएगी। 15 दिन में ही पारे में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जबकि इसके बाद पारा 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आसमान साफ रहने से चुभन वाली धूप रहेगी। इससे गर्मी का पारा भी चढ़ेगा। लू भी चलेगी। पिछले साल के मुकाबले इस साल फरवरी में मौसम का मिजाज बदला सा रहा। आमतौर पर फरवरी में हल्की ठंड रहती है, लेकिन इस बार 10 फरवरी के बाद से ही गर्मी की शुरुआत हो गई। 28 फरवरी तक कई शहरों में दिन का पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया, जबकि रात में 20 डिग्री के आंकड़ा छू गया। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि उत्तर में पश्चिमी विक्षोप एक्टिव है। 3 मार्च तक यह एक्टिव रहेगा। इसके बाद आसमान साफ होने से तापमान में इजाफा होगा। पहले पखवाड़े तक अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 38 से 39 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं, 16 मार्च से तापमान 40-42 डिग्री से ज्यादा रहेगा। वहीं, मार्च में रात का तापमान 26 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। यानि, पांच से सात डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में कई शहरों में रात का तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है।

दूसरे पखवाड़े में लू जैसी स्थिति 
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च की शुरुआत के साथ ही ठंड की विदाई भी हो जाएगी। इसके बाद पारे में गिरावट नहीं होगी। दूसरे पखवाड़े में लू जैसी स्थिति बनेगी। बुंदेलखंड, बघेलखंड, ग्वालियर समेत भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभाग में लू असर दिखाएगी।

3 दिन तक उतार-चढ़ाव 
मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन तक पारे में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा। इसके बाद दिन और रात दोनों में ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस कारण रात में भी गर्मी का असर बढ़ जाएगा।

दिन में 37 तो रात में 19 डिग्री पार तापमान 
वर्तमान में दिन में 37 तो रात में 19 डिग्री के पार तापमान है। दमोह में 37, खंडवा-खरगोन में 36, राजगढ़, खजुराहो में तापमान 35 डिग्री से ज्यादा है। वहीं, नरसिंहपुर की रात सबसे गर्म है। यहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है। सागर, भोपाल, गुना, नर्मदापुरम में रात का तापमान 17 डिग्री के पार चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.