ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 कोरोना नियमों का उल्लंघन के चलते अकाली दल के सुखबीर बादल और पार्टी प्रत्याशी पर केस दर्ज 

फरीदकोट की नई अनाज मंडी में दो दिन पहले 5 फरवरी को चुनावी जनसभा में कोविड हिदायतों के उल्लंघन करने पर थाना कोतवाली में अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और फरीदकोट सीट से पार्टी उम्मीदवार व यूथ अकाली दल के प्रधान परमबंस सिंह बंटी रोमाणा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम की शिकायत पर की गई है और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 (सरकार के आदेश की अवहेलना) और आपदा प्रबंधन कानून 2005 की धारा 51-सी के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार रिटर्निंग अफसर ने शिकायत में जानकारी दी है कि उनके पास आम आदमी पार्टी की तरफ से शिकायत मिली है कि जिसमें अकाली दल पर जनसभा के दौरान चुनाव आयोग की तरफ कोविड हिदायतों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। इस जनसभा में करीब 6 हजार लोगों की भीड़ जुटाई गई थी जबकि उन्हें नियम के मुताबिक इंडोर 500 और आऊटडोर 1 हजार लोगों को जुटाने की इजाजत दी गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.