ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सांसद ने बिहार के बजट का किया स्वागत

जहानाबाद। सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि विपरीत परिस्थितियों में बिहार के मुख्यमंत्री ने बिहार वासियों को कई तोहफे दिए हैं और राज्य को विकास के पथ पर ले जाने के लिए कटिबद्ध हैं। बिहार ने काफी तरक्की की है और इस प्रदेश ने कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। तरक्की का नीतीश मॉडल सर्वश्रेष्ठ है। मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयासों से राज्य में कृषि, स्वास्थ, शिक्षा और उद्योग आदि क्षेत्र में खूब कार्य किए जा रहे हैं। जिसका सुखद परिणाम है कि आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार बिहार के सकल घरेलू उत्पाद में राष्ट्रीय औसत से भी अधिक वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महगठबंधन की सरकार ने बिहार की खुशहाली, तरक्की और उत्थान के लिए 2.67 लाख करोड़ रुपए का ऐतिहासिक बजट पेश किया। पी.एम.सी.एच के विस्तार के लिए 5540 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 21 सदर अस्पतालों को मॉडल अस्पताल बनाया जाएगा। 9 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। इन सभी कदमों से राज्य में काफी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। 10 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा और 49 हजार नियुक्ति बी.पी.एस.सी के द्वारा की जायेगी। भविष्य में बिहार एक अग्रणी राज्य जरूर बनेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.