अब चोर दिन में ही चोरी की घटना को अंजाम देते हैं
जहानाबाद। जिले में चोरो का मनोवल इतना बढ़ चुका है कि दिन में ही चोरी कर के लाखों रुपए की सम्पत्ति चुरा कर ले भागे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्पूरी नगर के बिक्रम कुमार ने बताया कि हमलोग पुरा परिवार शादी समारोह में 27 फरवरी को पटना गये हुए थे। जब आज सुबह आठ बजे घर लौटे तो देखा की घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी हमारे यहां तीन चार बार चोरी की घटना घट चुकी है। चोरों ने करीब दो अढ़ाई लाख के सोने चांदी के गहना तथा नगदी 35 हजार रुपए नक़द लेकर निकल भागे। घटना की सूचना पर पुलिस को दी गई है।