ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 दोस्त के कहने पर लड़की बन रहा है दोस्त

भोपाल । एक अनोखा मामला न्यायालय तक पहुंचा। इस मामले में दो छात्र आपस में पहले दोस्त बने। उसके बाद दोनों के बीच प्यार पनपा। दोस्त, दूसरे दोस्त को पिछले जन्म की गर्लफ्रेंड मानकर उसे हार्मोन थेरेपी से महिला बनने के लिए उकसाया। गर्लफ्रेंड बना युवक  हार्मोन थेरेपी के जरिए महिला बनने के लिए लगातार थेरेपी लेने लगा। जिसके कारण कुछ ही महीनों में उसमे हार्मोनल चेंज देखने को मिलने लगे। परिवार के लोगों को शंका हुई, तो उन्होंने पूछताछ की। दोनों दोस्त आपस में कदम वापस लेने के लिए तैयार नहीं है।
फीमेल बनने के लिए हारमोंस ले रहे युवा के पिता ने कई बार समझाया। जब नहीं माना, तो पिता ने एक संस्था में गुहार लगाई। जहां काउंसलिंग हुई। इसका भी कोई परिणाम नहीं निकला। इसके बाद गर्लफ्रेंड बने युवक के पिता ने जिला कोर्ट में परिवाद लगाने की तैयारी की है।
जो लड़का बॉयफ्रेंड बना है। वह अपनी गर्लफ्रेंड को पाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है। उसने हार्मोन थेरेपी के लिए अभी तक 80000 रूपये खर्च कर दिए हैं। इसे कहते हैं पिछले जन्म का प्यार।अब यह मामला न्यायालय की शरण में जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.