ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 पशु आहार के लिए 100 मीट्रिक टन का प्लान्ट स्थापित होगा-गुहा

जयपुर । प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता श्रीमती श्रेया गुहा ने कहा कि राजफैड द्वारा पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण पशुआहार की आपूर्ति के लिए आधुनिक संसाधनों से युक्त 100 मीट्रिक टन का पशुआहार प्लान्ट झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजफैड के पशुआहार की अपनी एक विशेष पहचान है एवं पशुपालकों द्वारा इसकी मांग हमेशा रहती है।  श्रीमती गुहा ने झोटवाडा में स्थित राजफैड के पशुआहार प्लान्ट का निरीक्षण करते हुए कहा कि राजफैड का पशुआहार प्लान्ट वर्ष 1971 में स्थापित किया गया था। इस प्लान्ट का अधिकतम कार्य मैनुअल ऑपरेशन से संचालित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए आधुनिक प्लान्ट से अधिक मात्रा में पशुआहार का उत्पादन किया जाएगा ताकि पशुपालकों की मांग को समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने बेहतर मार्केंटिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्लान्ट की डीपीआर को शीघ्र तैयार किया जाए एवं इसकी प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि राजफैड का गैस गोदाम रिहायशी इलाके स्थित है। अत: गैस गोदाम को भवानी सिंह रोड़ मार्ग से स्थानान्तरित कर झोटवाडा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित किया जाए। उन्होंने इस संबंध में कमेटी बनाकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। श्रीमती गुहा ने पशुआहार प्लान्ट में टेस्टिंग लैब, सुरक्षा व्यवस्था, कच्चे माल की प्रक्रिया, पशुआहार बनने से लगाकर अपलोडिग़ तक की प्रक्रिया को देखा एवं समझा। उन्होंने खाली पड़े गोदामों को उपयोग लेने एवं पुराने गोदामों का नवीनीकरण करने के भी निर्देश दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.