जस्टिस की मृत्यु पर न्यायालय बंद, शोक सभा आयोजित
कटिहार। पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अनिल कुमार उपाध्याय की इलाज के दौरान आकस्मिक मृत्यु हो गई। जिस दौरान पटना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में आज शुक्रवार को पूरा बिहार स्थित व्यवहार न्यायालय बंद रहा।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कटिहार हेमंत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में न्यायालय में एक शोक सभा का आयोजन न्यायालय प्रांगण में किया गया। जिला जज श्री त्रिपाठी ने स्वर्गीय जस्टिस के जीवन व कार्यकाल के संबंध में विस्तृत चर्चा किया और कहा कि स्वर्गीय जस्टिस उपाध्याय की मृत्यु न्याय क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश विरेंद्र कुमार मिश्रा, अपर प्रधान न्यायाधीश साहब कौशर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार, अविनाश कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार सिन्हा ,अनिल कुमार राम, आनंद कुमार श्रीवास्तव, अमित राज, सत्यनारायण सहंजी, राजीव रंजन रमन, समरेंद्र गांधी, सीजीएम रंजीत प्रसाद , एसडीजीएम प्रवीण कुमार मालवीय , मुंसिफ निशा कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार सिंह, नेहा सिंह सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण के अलावा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा सचिव रमेश प्रसाद जयसवाल, पीपी शंभू प्रसाद अधिवक्ता राजेंद्र कुमार मिश्रा, सुरेश अग्रवाल, पवन दुबे, यशस्वी कुमार, मोहम्मद नूर आलम, न्यायालय प्रशासनिक अधिकारी विमल कुमार नाजीर ब्रह्मदेव मंडल सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी, कर्मी, अधिवक्ता मौजूद थे। सभी ने जस्टिस की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया।